फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: दो भाइयों को सांप ने डसा, झाड़फूंक कराते रहे परिजन, हालत बिगड़ने पर लेकर पहुंचे अस्पताल

Thu, 28 Jul 2022 10:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में खटिया पर सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की जगह झाड़फूंक कराते रहे, बाद में जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो सुबह परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सर्पदंश के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में बारिश के मौसम में सांप के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में ताजा मामला राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पाय का है। यहां रात के वक्त खटिया पर सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने डस लिया, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की जगह झाड़फूंक कराते रहे, बाद में जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो सुबह परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल पाय निवासी रतिराम कुशवाहा अपनी पत्नी दुर्जी तथा दो बच्चों गिरजाशंकर (15 वर्ष) और उमाशंकर (9 वर्ष) के साथ घर में सो रहा था। रात करीब तीन बजे एक जहरीले सांप ने गिरजाशंकर के हाथ में तथा उमाशंकर के कान में डस लिया। सांप के डसने की खबर बच्चों ने मां को दी। जिसके बाद रतिराम कुशवाहा दोनों बच्चों को झाड़-फूंक के लिए महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरधा ले गए। जब झाड़-फूंक से आराम नहीं लगा तो सुबह 7 बजे दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। उमाशंकर की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है जबकि गिरजाशंकर की हालत सामान्य बताई गई है। वहीं, चिकित्सकों ने आम लोगों से सर्पदंश के मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल लाने की अपील की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें