फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को होगा, 24 जुलाई से होंगे सम्मिलन

Sun, 17 Jul 2022 07:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।
विज्ञापन


इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 28 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें