फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: रेलवे की जमीन पर भैंस चराने गई महिला और उसके पूरे परिवार को पीटा, कुल्हाड़ी से किया घायल

Wed, 03 Aug 2022 10:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में रेलवे की जमीन पर भैंस चराने गई एक महिला और उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट की हैं। वहीं, कुल्हाड़ी लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में रेलवे की जमीन पर भैंस चराने गई एक महिला और उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट की हैं। वहीं, कुल्हाड़ी लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहटा के पठार के पुरवा निवासी 55 वर्षीय रम्मू बाई पत्नी गनेश पाल, बीती शाम करीब 6 बजे अपनी भैंसें लेकर खेतों से घर आ रही थी। रास्ते में रेल्वे ट्रेक को पार करना था जिसपर कि गांव के छक्कीं यादव ने निकलने से मना किया और गाली-गलौच शुरू कर दी। छक्की यादव ने अपने बेटों के साथ मिलकर महिला और उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि महिला रम्मूबाई ने जब छक्कीं का विरोध किया तभी रम्मूबाई का भतीजा संतोष पिता भग्गू पाल 18 वर्ष भी वहां पहुंच और उसने छक्कीं को गाली देने से रोका। गुस्से में आकर छक्कीं ने संतोष को पीटना शुरू कर दिया। रम्मूबाई और संतोष किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले। कुछ समय बाद छक्कीं यादव कुल्हाड़ी तथा उसका पुत्र प्रमोद तथा सोनू लाठी लेकर रम्मूबाई के घर पहुंच गए और पूरे परिवार को पीटना शुरु कर दिया। मारपीट में परिवार की मनकूबाई (पति भग्गू पाल 50 वर्ष) के सिर में कुल्हाड़ी लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके साथ ही भग्गू पुत्र अमना पाल उम्र 53 वर्ष, सन्तोष पाल 18 वर्ष और रम्मूबाई पति गनेश पाल उम्र 45 वर्ष को भी चोंटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें