फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: किराना दुकान में सामान के साथ बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश, 7 पेटी शराब की गई जब्त

Wed, 27 Dec 2023 10:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: छतरपुर में किराना दुकान में किराना सामग्री के साथ अवैध शराब बेचने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने छापामारी कार्रवाई कर शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र का है। जहां प्रभारी एसआई बृजेन्द्र कुमार चाचोंदिया ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर ग्राम रामपुर से 50 साल के व्यक्ति को किराने की दुकान से शराब बेचते पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 पेटी अवैध शराब पकड़ी है।

विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर में एक व्यक्ति अपने घर में रखी किराना दुकान में किराना सामग्री के साथ अवैध शराब बेच रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस ने दुकानदार के यहां दबिश देकर 7 पेटी देशी एवं अंग्रेजी अवैध शराब, जिसकी कुल कीमती 25 हजार रुपये बताई गई है, उसे जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें