फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राखी मनाने मायके जाने की जिद पर हुआ विवाद, पति ने पहले पत्नी और बच्चे को दिया जहर, फिर खुद भी खाया

Wed, 30 Aug 2023 04:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

राखी पर मायके जाने की जिद से परेशान पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। हालांकि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन
पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पत्नी के मायके जाने की जिद ने एक परिवार को जीवन-मौत के संघर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया। परेशान पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। हालांकि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के ग्राम ज्योराहा का ये मामला है। बताया गया कि यहां रहने वाले 30 वर्षीय महेंद्र पेशे से किसान हैं। उनकी पत्नी रुचि (26) रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके ग्राम पठा जाना चाहती थी। पर किसी कारणवश महेंद्र के पिता श्रीराम ने बहू को मायके जाने से मना कर दिया। रुचि इस बात से नाराज थी और पति महेंद्र से लगातार जिद कर रही थी। इस पर परेशान महेंद्र ने बुधवार सुबह करीब दस बजे पत्नी रुचि और सात साल की पुत्री मानसी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और बाद में खुद भी पाउडर गटक लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों को तड़पता देख घरवाले तीनों को लेकर जिला अस्पताल आए। डॉ. जीतेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों की हालत में सुधार हो रहा है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें