फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: जेल में बंदियों को 30 अगस्त को बहनें बांध सकेंगी राखी, जेल प्रशासन ने की व्यवस्था

Tue, 29 Aug 2023 01:41 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में बंदियों के लिए जेल प्रशासन ने अनूठी व्यवस्था रखी है। जेल प्रशासन ने समय निर्धारित किया है। प्रशासन ने कहा है कि जेल में बंदियों को 30 अगस्त को बहनें राखी बांध सकेंगी।
विज्ञापन
जिला जेल में रक्षाबंधन के लिए बहनें बांध सकेंगी राखियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर में बंदियों के लिए जेल प्रशासन ने इस बार अनोखी व्यवस्था की है। रक्षाबंधन के अवसर 30 अगस्त को बहनें जेल में बंद अपने भाईयों के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक राखी बांध सकेंगी। पुरुष बंदियों से मुलाकात और राखी बांधने हेतु उनके परिवार की महिला सदस्य अपने छह  वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दिला पाएगी।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक केके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एक बंदी से मुलाकात का अधिकतम समय 10 मिनट होगा। बंदियों के परिजनों को पहचान पत्र लेकर आना होगा तथा मुलाकात के दौरान कीमती सामान और मोबाइल आदि लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही पके हुए भोजन की अनुमति नहीं रहेगी। केवल मौसमी फल और 200 ग्राम मिठाई ही जेल गेट के अंदर ले जा सकेंगे। नारियल जेल के अंदर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन खुद पूजा की थाली उपलब्ध करवाएगा। केवल रूमाल, राखी, चंदन लेकर जाना होगा। एक कैदी से मुलाकात करने वाले परिजन एक ही बार में जा सकेंगे। नगद पैसा लेना-देना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मुलाकात के दौरान जेल प्रशासन पहले तलाशी करेगा। किसी तरह की विवादित स्थिति उत्पन्न न करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें