फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ken-Betwa Link Project: केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, सीएम मोहन यादव के भाषण की कई बड़ी बातें

Wed, 25 Dec 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

मध्यप्रदेश के खजुराहो (छतरपुर) में पीएम मोदी ने आज केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इस योजना से राज्य के कई जिलों का जल संकट दूर होगा। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी का स्वागत राज्य के सीएम मोहन यादव ने किया।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश को आज पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। खजुराहो में पीएम मोदी ने केन-बेतवा के जल का संगम कराया और दोनों नदियों को लिंक करने की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया। वहीं, 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमिपूजन भी किया।

विज्ञापन




बता दें कि खजुराहो में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम की शुरूआत में पीएम मोदी का स्वागत मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने किया। वहीं, अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का भगीरथ बताया।

'पीएम मोदी आधुनिक भारत के भागीरथ'
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खजुराहो में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास में बोलते हुए कहा, आज का दिन भारत ही नहीं दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज पीएम नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर पधारे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे गंगा को धरती पर लाया गया था, वैसे ही नदी जोड़कर मोदी जी आधुनिक भारत के भागीरथ बन गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाषण के मुख्य बिंदु

  • आज का दिन भारत ही नहीं दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज पीएम नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की धरती पर पधारे हैं।

  • जैसे गंगा को धरती पर लाया गया था, वैसे ही नदी जोड़कर मोदी आधुनिक भारत के भागीरथ बन गए हैं।

  • मध्यप्रदेश में जब भी सूखे की खबर आती थी, तो बुंदेलखंड का नाम सबसे पहले जहन में आता था। लोग अपने घरों के गेट निकालकर उन्हें ईंटों के पैक करके रोजगार की तलाश में घर छोड़कर चले जाते थे। बड़ा कष्ट होता था कि हमारा ये क्षेत्र सालों तक सूखे का दंश झेलता रहा।

  • कांग्रेस के लोग आते थे, सूखा दूर करने के लिए बड़े-बड़े वादे करते थे। लेकिन कुछ नहीं किया। 

  • लेकिन नदी जोड़ो परियोजना से 10 जिलों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। 

  • चंबल नहर परियोजना से भी किसानों को लाभ मिलेगा।

  • प्रदेश में नवीन ऊर्जा के लिए ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर परियोजना का शुभारंभ हो रहा है। 

  • कांग्रेसियों को आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज का भूमिपूजन कार्यक्रम और लोकार्पण सुहा नहीं रहा है। उनकी मति मारी गई है। 

  • हमारी सरकार के एक साल पूरे होने पर 11 दिसंबर से एक महीने तक जनकल्याण पर्व की शुरुआत की है। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। जनता के हित के लिए घर-घर जाकर अभियान चलेगा।

  • आज श्रद्धेय अटलजी की 100वीं जयंती है। उनकी जन्मस्थली ग्वालियर में आज गौरव दिवस मनाया जा रहा है। 

  • प्रदेश में शासकीय पदों पर भर्तियां शुरू हो चुकी हैं। मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में छह रिजनल इन्वेस्टमेंट समिट की जा चुकी है।

  • हमारी सरकार ने साल 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें