फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सवाल पर भड़के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, फिर कही यह बात

Wed, 25 Dec 2024 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर कांग्रेस ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर मंत्री राजपूत से सवाल किया गया तो वे भड़क गए।
विज्ञापन
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खजुराहो (छतरपुर) में केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की। केन-बेतवा परियोजना को उन्होंने कहा कि यह मप्र के लिए बहुत बड़ी योजना है। इसका लाभ एमपी और यूपी के लोगों को मिलेगा। हमनें जितना सोचा नहीं था, मोदी सरकार ने उतना दिया है। वहीं, सागर जिले को मिलने वाले लाभ को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यहां दूसरे चरण में योजना शुरू होगी।

विज्ञापन




परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर कांग्रेस ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर मंत्री राजपूत से सवाल किया गया तो वे भड़क गए। उन्होंने मीडिया पर फालतू के सवाल पूछने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जांच के बाद सच सामने आएगा।

क्या है सौरभ शर्मा का मामला?
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने काली कमाई और अन्य स्रोतों से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। हाल ही में इसका खुलासा हुआ था। आयकर विभाग ने पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें