फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: ढाबा संचालक पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी; जानें पूरा मामला

Wed, 05 Mar 2025 08:54 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: विष्णु अपने ढाबे पर था, तब राजू यादव सहित सात अन्य नकाबपोशों ने वहां धावा बोल दिया और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
ढाबा संचालक से मारपीट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार रात करीब 9 बजे छतरपुर के ओरछा थाना क्षेत्र के धमौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक ढाबा संचालक पर आठ नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना से पहले आठों आरोपी ढाबे में घुसे थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घायल ढाबा संचालक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जुए के लेन-देन को लेकर हुआ हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विष्णु (21) पिता मुट्टू कुशवाहा, निवासी कैड़ी गांव, धमौरा के पास हाईवे पर ढाबा संचालित करता है। बताया जा रहा है कि धमौरा गांव के राजू यादव ने विष्णु के बड़े भाई अजय कुशवाहा को जुए के लिए 50,000 रुपये उधार दिए थे। परिवार ने यह रकम जमीन बेचकर लौटा दी, लेकिन अब ब्याज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पैसे न देने पर विष्णु को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस संबंध में उसने दो बार ओरछा थाना पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने राजू यादव को बुलाकर समझाइश दी थी।

मंगलवार रात, जब विष्णु अपने ढाबे पर था, तब राजू यादव सहित सात अन्य नकाबपोशों ने वहां धावा बोल दिया और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। ओरछा थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें