फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव में शामिल होने आए कलाकारों में विवाद, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे

Tue, 04 Mar 2025 08:19 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव में शामिल होने आए कलाकारों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बीच सड़क पर लात-घूंसे चले। वहीं, मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
कलाकारों में हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक से चार मार्च तक पर्यटन नगरी खजुराहो के शिल्पग्राम में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय लोक नृत्य महोत्सव में शामिल होने पहुंचे कलाकारों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया गया है कि कलाकारों के बीच सड़क पर लात-घूंसे चल रहे थे, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विवाद लोकनृत्य महोत्सव की तीसरे दिन यानी कि सोमवार की शाम को हुआ। कश्मीर के कलाकारों की रैली निकल रही थी। इसी दौरान मेला ग्राउंड मार्ग पर किसी बात को लेकर विवाद होने लगा और सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह विवाद लड़की और लड़कों के बीच हुआ था।

ट्रेन से गिरकर घायल, इलाज के लिए जाते समय हुई मौत
छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। हादसे के बाद जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गरौठा का रहने वाला 48 वर्षीय सुराज पुत्र रज्जब खान ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 15 दिन पहले उसकी पत्नी नजमा, उत्तर प्रदेश के बांदा शहर से लापता हो गई थी। सोमवार को सुराज पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए बांदा जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद शाम करीब चार बजे हरपालपुर के पास वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने उसे घायल अवस्था में हरपालपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे पहले नौगांव और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

जिला अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में सुराज ने दम तोड़ दिया। रेलवे कर्मचारी प्रशांत यादव ने सुराज के छोटे भाई सुलेमान और हरपालपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद परिजन छतरपुर पहुंचे। मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि हरपालपुर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। इलाज के लिए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें