फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: तालाब में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी मां, बच्चों की पुकार पर मंदिर जा रही महिलाओं ने बचाया

Fri, 01 Nov 2024 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur News: तालाब में कूदकर आत्महत्या करने जा रही मां को देखकर बच्चे रोने-चीखने लगे, जिसे सुनकर मंदिर में पूजा करने गईं महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचा ली। मामला पुलिस तक पहुंचा तो महिला ने वजह भी बताई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के परिवार को दी समझाइश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रताप सागर (बड़ा तालाब) में आत्महत्या का प्रयास कर रही एक मां को उसके बच्चों की पुकार और मंदिर जा रही महिलाओं की सतर्कता से बचा लिया गया। मंदिर के दर्शन करने आई महिलाओं ने यह दृश्य देखा और तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को तालाब में कूदने से रोक दिया।

विज्ञापन

 
क्या था पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र के प्रताप सागर तालाब की है। ताज कॉलोनी की निवासी शाहीन बानो अपने दो छोटे बच्चों को लेकर घर से निकली थी। जब वह तालाब की सीढ़ियों से उतरकर पानी में कूदने लगी, तो उसके बच्चों ने रो-रो कर मां को रोकने की कोशिश की। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास के मंदिर में दर्शन करने आई महिलाओं ने स्थिति को भांप लिया और तत्काल महिला को तालाब से बाहर निकाल लिया। महिलाओं ने अन्य लोगों को बुलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 
आत्महत्या का कारण
शाहीन बानो ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, लेकिन घरेलू प्रताड़ना के कारण वह इतना दुखी हो गई थी कि आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया। शाहीन के अनुसार, उसकी सास उसे आए दिन प्रताड़ित करती थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी और यह कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने महिला को समझाया
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना से सब-इंस्पेक्टर गिरजेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने थाने ले जाकर उनके परिवार के सदस्यों को बुलवाया। पुलिस ने शाहीन के सास-ससुर और पति को भी समझाइश दी। साथ ही आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को बच्चों सहित घर भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें