खाद की लाइन में लगी महिला ने किसान से मारपीट कर दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
छतरपुर में खाद के लिए लाइन में लगे महिला और पुरुष किसान के बीच झड़प का मामला सामने आया है जहां महिला ने पुलिस के सामने पुरुष को पीट दिया और धक्के देकर लाइन से बाहर कर दिया।
बता दें कि खाद ले लिए लोग तड़के सुबह अंधेरे में ही वितरण केंद्र के बाहर लाइन में खड़े हो जाते हैं। और जब केंद्र खुलता है और खाद बांटने लगती है तो ग़दर होती है और इस तरह के मामले सामने आते हैं। जैसा कि छतरपुर में खाद वितरण को लेकर किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें प्रशासन सुधार और व्यवस्था करने में अक्षम नजर आता है।
कलेक्टर-एसपी ने सटई रोड डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया
इधर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन द्वारा छतरपुर शहर के सटई रोड स्थित मंडी में डबल लॉक खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर व्यवस्थित रूप से टोकन बांटने के निर्देश दिए। साथ ही पीओएस मशीन बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार को भी निर्देशित किया कि किसानों को व्यवस्थित रूप से खाद उपलब्ध हो, खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
एक किसान के पैर की उंगली कटी
छतरपुर में खाद की किल्लत से सुबह 6 बजे से किसान भूखे-प्यासे लाइन में लग जाते हैं जहां 11 बजे के बाद किसानों को पर्ची बांटी जाती है। जहां पर्ची बांटने पर ग़दर और भगदड़ मच जाती है जिससे किसान चोटिल और घायल हो जाते हैं। यहां छतरपुर के एमपी एग्रो में ऐसा ही आज भी हुआ जब पर्ची बांटने का समय आया तो इस भीड़ मचाने और ग़दर, भगदड़ में एक किसान की उंगली कट गई जहां किसान को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया।
जवाहर रोड स्थित कार्यालय एमपी स्टेट एग्रो का नजारा..
यहां बता दें कि किसानों की ग़दर के चलते एमपी एग्रो के कर्मचारी ताला लगाकर गायब हो गए थे, और कहा था कि खाद मंडी से बटेगी जिस पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। जहां मौके पर पहुंचे कृषि विकास अधिकारी वैद्य ने कर्मचारियों को फोन लगाकर लगाई फटकार लगाई और तुरंत खाद बांटने के निर्देश दिया। किसानों का कहना है कि हमें कल जानकारी दी गई थी कि MP एग्रो से खाद बंटेगी और अब कह रहे कि मंडी से बंटेगी। जबकि वह सुबह 7 बजे से लगे लाइन में लगे हैं और अब कहा जा रहा कि मंडी से बंटेगी। जहां अब किसान यहां 2-3 किलोमीटर दूर मंडी खाद लेने जाने को तैयार नहीं थे।