फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: छतरपुर कांड का मुख्य आरोपी हाजी अली गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे, कोठी पर चला था बुलडोजर

Tue, 27 Aug 2024 03:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में थाने पर पथराव और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी गई है।
विज्ञापन
आरोपी हाजी शहजाद अली । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 21 अगस्त को थाने पर पथराव करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ करेगी। इस दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हाजी अली फरारी के दौरान किन-किन लोगों से मिला है। क्या पत्थरकांड की घटना सुनियोजित तरीके से की गई थी। 

विज्ञापन


10 हजार का था इनाम
दरअसल, पत्थर कांड के बाद से आरोपी हाजी शहजाद अली फरार था। एसपी अगम जैन ने उसके खिलाफ दस हजार का इनाम ओर लुक आउट नोटिस जारी किया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। इस मामले में अब तक 37 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।  

क्या है मामला?
21 अगस्त को मुस्लिम समुदाय के लोग सिटी कोतवाली थाने में आवेदन देने पहुंचे थे, तभी कुछ उपद्रवियों ने पुलिसवालों पर पथराव करते हुए हमला कर दिया था। पत्थरबाजी में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर 46 आरोपियों के खिलाफ नाम दर्ज और 150 अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


कोठी और कारों पर चला था बुलडोजर
21 अगस्त को हुई घटना के बाद तुरंत ही प्रशासन अलर्ट मोड में आया गया था। प्रशासन की टीम ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली की करोड़ों की कोठी को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया था। इसके अलावा कोठी में खड़ी दो मंहगी गाड़ियों को भी चकनाचूर कर दिया था। हालांकि, मकान तोड़े जाने का कांग्रेस नेताओं विरोध किया था।   

16 शस्त्र लाइसेंस किए गए थे निलंबित
मामले में ‎कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एसपी ‎छतरपुर के प्रतिवेदन पर कोतवाली ‎थानांतर्गत 16 शस्त्र लाइसेंस को‎ तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ‎दिया है। इनमें रफत उल्ला खां ‎30.06 बोर रायफल, आजाद अली‎ 315 बोर रायफल और 12 बोर दो‎ नली बंदूक, नाजिम चौधरी 12 बोर‎ दो नली, परवेज खां 22 बोर दो‎न ली, मुख्तार 12 बोर दो नली, मु.‎ जुनैद खां 12 बोर दो नली, तारिक ‎315 बोर रायफल, सकील अहमद ‎भरतल एक नली, फैजान 12 बोर ‎दो नली, नईम खान 315 बोर‎ रायफल, आसिफ खान 12 बोर दो‎ नली, नसीम खान 12 बोर दो‎ नली, इकबाल 12 बोर दो नली,‎ सादाव हमीद उर्फ सोनू 315 बोर ‎रायफल, शहजाद अली 315 बोर‎ रायफल और मोहम्मद इरफान का‎ 315 बोर रायफल लाइसेंस ‎निलंबित किया है।‎‎
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें