फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: सरपंच चुनाव को लेकर पनोठा गांव में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में 6 घायल

Fri, 24 Jun 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के पनौठा गांव में सरपंच चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस शिकायत की है।
विज्ञापन
छतरपुर के पनौठा गांव में सरपंच पद के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की सरगर्मी है। छतरपुर के पनौठा गांव में सरपंच पद के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि छतरपुर जिले के पनौठा गांव में शांतिबाई पटेल अनाज उड़ाता किसान चुनाव चिन्ह पर सरपंच का चुनाव लड़ रही हैं। शातिदेवी पटेल के समर्थक हर्बल सिंह ने बताया कि खेत से लौटते समय संतोष पटेल, कौशल, हरी, उत्तम, कल्याण,दीपक समेत 15 से 20 लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी उन्हे शांतिबाई पटेल का समर्थन न करने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों ने हर्बल के अलावा जयपाल, मनमोहन पटेल, हृदयेश पटेल के साथ भी मारपीट की है। हर्बल की हालत गंभीर है।

वहीं, हैंडपंप चुनाव चिन्ह पर राजकुमारी पटेल भी उम्मीदवार हैं। राजकुमारी पटेल के समर्थक कौशल किशोर, मनोज पटेल, खिल्लू कुशवाहा ने बताया कि उसे शांतिदेवी पटेल के समर्थक हृदयेश पटेल, नीरज और अन्य लोग अपहरण करके ले गए और वोट देने को लेकर जमकर मारपीट की। जिसमें कौशल किशोर, हरिसिंह, खिल्लू कुशवाहा कल्याण सिंह, संतोष सिंह अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें