फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: ढाई साल के बच्चे ने पानी समझकर पी लिया केरोसिन, जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 08 Oct 2022 10:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में ढाई साल के बच्चे के केरोसिन पी लेने का मामला सामने आया है। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
छतरपुर में ढाई साल के बच्चे ने केरोसिन पी लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में ढाई साल के बच्चे के केरोसिन पी लेने का मामला सामने आया है। बच्चे की हालत बिगड़ने और उसके कपड़े-मुंह से केरोसिन की गंध आने से परिजनों को पता चला। वे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्चे की हालत फिलहाल ठीक है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के ईशानगर का है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रियंका सोनी और वैभव सोनी के ढाई साल के बेटे जयदेव सिंह ने प्यास लगने पर घर में रखा मिट्टी का तेल (केरोसिन) पी लिया। थोड़ी देर तो बच्चा खेलता रहा, फिर उसकी तबीयत थोड़ी ठीक नहीं लगी। परिजन पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, फिर उन्होंने बच्चे के मुंह और कपड़ों से केरोसिन की गंध सूंघी तो वे समझ गए और बच्चे को तुरंत अस्तपाल ले गए। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। बच्चे की हालत में अब सुधार बताया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें