फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: आदिवासी महिला सरपंच रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, पति भी आए लपेटे में, सागर लोकायुक्त की कार्रवाई

Fri, 25 Oct 2024 03:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

आदिवासी महिला सरपंच को रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। मामले में सरपंच के पति को भी सह आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
महिला सरपंच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में लोकायुक्त ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आदिवासी महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लोकायुक्त ने उसके पति को सह आरोपी बनाया है। जिसने कपिल धारा के कुएं की राशि भुगतान का 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बमनोरा का है। जहां रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील द्वारा स्वीकृत कपिलधारा कुआं के भुगतान करने की एवज में जारी राशि का 10 प्रतिशत बतौर रिश्वत की मांग की गई थी। आवेदक महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर कपिल धारा का कुआं स्वीकृत हुआ था, जिसका दो लाख 87 हजार रुपये के बिलों का भुगतान होना था।

इस पर रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी ने रिश्वत बतौर 10 प्रतिशत का कमीशन मांगा था। इसके आवेदक ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। जहां लोकायुक्त की टीम ने रेकी कर महिला सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में महिला सरपंच को आरोपी बनाते हुए उसके उसके पति को सह आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


सागर लोकायुक्त की कार्रवाई बमनोरा में चल रही है। जहां लोकायुक्त सागर की टीम में निरीक्षक रोशनी जैन, पीएस बेन और लोकायुक्त स्टॉफ मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें