फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: सड़क पर निकला टाइगर, लोगों ने बनाया वीडियो, वन विभाग जुटा तलाशने में

Sun, 22 May 2022 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के जंगल क्षेत्र में एक टाइगर सड़क पार करता नजर आया है। रात के समय का यह दृश्य किसी राहगीर ने कैमरे में कैद किया है, जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
सड़क पार करता हुआ बाघ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में बाघ का सड़क पार करते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बिजावर वन परिक्षेत्र के पन्ना टाइगर रिजर्व सीमा के अमोनिया के द्वारी के बेर के पास का बताया गया है।
विज्ञापन

 
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से बाघ बड़े इत्मिनान के साथ सड़क को पार करते नजर आ रहा है। तभी वहां से गुजर रहे किसी वाहन सवार ने बाघ का वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।
 
सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व और वन विभाग की टीम बाघ की लोकेशन की तलाश में जुट गई है, लेकिन अब तक शेर की ना ही लोकेशन पता चली है और ना ही शेर द्वारा किसी भी जानवर को शिकार करने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामला जांच में है और टाइगर की सर्चिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें