फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: कोतवाली पथराव मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 39 पकड़े गए, 100 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

छतरपुर कोतवाली में पथराव कांड के तीन और आरोपी वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किए गए। अब तक 39 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर शहर कोतवाली थाने में हुए पथराव कांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। उक्त तीन आरोपियों को पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। बता दें कि अब तक 39 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 21 अगस्त को विशेष समुदाय के लोगों ने शहर की सिटी कोतवाली थाने में पथराव किया था। जिसमें पुलिस ने 47 नामजद और 100 से अधिक अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। इनमें से अन्य को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है।

क्या हुआ था 21 अगस्त को
दरअसल, 21 अगस्त को मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने ज्ञापन देने के दौरान कोतवाली पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसमें ASP विक्रम सिंह, कोतवाली टीआई अरविन्द्र कुजूर सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसको लेकर SP अगम जैन के निर्देश पर कुल 46 लोगों पर नामजद और 100 से ज्यादा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें