फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बेटे ने शादी से दो दिन पहले कर ली आत्महत्या, कारण जानने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा पिता

Tue, 18 Jun 2024 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

छतरपुर में बेटे ने शादी से दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। वहीं, बेटे की आत्महत्या का कारण जानने के लिए पिता पुलिस के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में नौगांव थानांतर्गत आने वाली लुगासी चौकी क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा में गत 19 अप्रैल को एक युवक ने अपनी शादी से दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, पिता को यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। इसलिए उसने पुलिस से आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की मांग की थी, जो कि पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


मंगलवार को मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है।चौखड़ा निवासी तुल्ली अहिरवार ने बताया कि उसके 23 वर्षीय पुत्र संदीप का विवाह 23 अप्रैल को ग्राम लहेरा पुरवा में होना था। विवाह से दो दिन पहले 19 अप्रैल को उसका शव खेत पर महुआ के पेड़ पर लटका मिला था।

तुल्ली को यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, जिसके चलते उसने लुगासी चौकी पुलिस से मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की थी। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। तुल्ली ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें