फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: मारपीट कर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज

Tue, 06 Aug 2024 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में मारपीट कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि अहिरवार के खिलाफ 14 और छोटू शुक्ला के विरुद्ध पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में 30 जुलाई की दोपहर थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहबरा में कुछ लोगों द्वारा एकत्रित होकर पीड़ित के स्कार्पियो वाहन को रोक कर लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर चोटे पहुंचाई गई थी। इस पर थाना गौरिहार पुलिस द्वारा पीड़ित और साक्षियों के कथनों के अनुसार सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास सहित संबंधी विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। जहां पीड़ित के मौत की पुष्टि हुई थी। पीड़ित के मौत के पूर्व कथनों, एकत्रित साक्ष्य, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उक्त पंजीबद्ध प्रकरण में हत्या की धारा की बढ़ोतरी की गई। थाना गौरिहार पुलिस द्वारा हत्या करने वाले सभी आरोपियों की तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी।

मृतक लालाभाई उर्फ विजय तिवारी की हत्या करने वाले आरोपियों में से दो आरोपियों रवि उर्फ रविंद्र अहिरवार पिता सुरेश अहिरवार निवासी ग्राम गहबरा और उदयभान पूर्व छोटू शुक्ला पिता गणेश शुक्ला निवासी गहबरा को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों द्वारा हत्या की घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार लाठी, डंडा बरामद कर जब्त किया।
विज्ञापन


आरोपी रवि अहिरवार और छोटू शुक्ला आदतन अपराधी हैं। रवि अहिरवार के विरुद्ध मारपीट अवैध हथियार अवैध वसूली जैसे 14 अपराध एवं छोटू शुक्ला के विरुद्ध पांच अपराध पूर्व से दर्ज हैं। जहां अब दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। हत्या के प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में गौरीहार थाना प्रभारी उदयवीर सिंह तोमर, एसआई राजकुमार सिंह, ASI धर्मेंद्र त्रिपाठी, जीवनलाल, आरक्षक अमित शर्मा, संदीप पाठक, शिवम, रामकिशोर, महेंद्र सचान, धर्मेंद्र यादव, कमलेश लोधी एवं पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें