फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: भाई की मौत का लिया बदला, जमानत पर छूटे 302 के सजायाफ्ता कैदी की गोली मारकर हत्या

Fri, 15 Sep 2023 11:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur News: छतरपुर में एक शख्स ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए उसकी हत्या करने वाले आरोपी की गोलीमार कर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में कुछ समय पूर्व हत्या के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था, जहां से वह जमानत पर बाहर आया था, जिसकी मृतक के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहीं हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना देर रात छतरपुर शहर थाना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।,जहां बेनीगंज मोहल्ला निवासी जहूर खान नाम का युवक जो कि 302 में सजायाफ्ता था और हाल ही में पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। तभी मृतक के भाई शेख इशाक (बेनीगंज मोहल्ला निवासी) ने भाई की मौत का बदला लेने के उद्देश्य से जहूर की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों की मानें तो कुछ सालों पहले इसी जहूर खान ने सेख इशाक के छोटे भाई शेख बसीम को बेनीगंज मोहल्ला में ही घर के बाहर बाइक पर अपने साथ ले जा रहे सेख बसीम को गर्दन में पीछे से गोली मार दी थी, जिससे अस्पताल ले जाते वक्त बसीम की मौत हो गई थी। अब उसी मामले का बादला लेने इशाक ने जहूर की गोली मार कर हत्या कर दी है।

मामले में SP अमित सांघी के निर्देश पर कोतवाली टीआई अरविन्द कुजूर ने आरोपी को 30 मिनिट के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें