फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने कुत्ते की गोली मारकर हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 11 Sep 2023 01:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur News: छतरपुर में पुराने विवाद के चलते एक शख्स ने दूसरे पक्ष के कुत्ते को गोलीमार दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुत्ते के मालिक का आरोपी से कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए उसने कुत्ते की हत्या कर दी।
विज्ञापन
कुत्ते को लेकर थाने पहुंचा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दालौन में एक युवक ने विवाद के चलते एक फीमेल डॉग को गोली मार दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना में फीमेल डॉग का पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद उसका शव, परिवार को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद पूरा परिवार बेहद दुखी है। परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार करने की बात कही है।
विज्ञापन


दालौन निवासी शिवम सिंह परमार ने बताया कि वह दतिया से जर्मन नस्ल की फीमेल डॉग लाया था, जो उसके परिवार के सदस्य की तरह थी। रविवार रात करीब 9 बजे जब वह रोज की तरह घर के बाहर टहल रही थी, तभी गांव के गोविंदी रजक ने शिवम सिंह से पूर्व में हुए विवाद की खुन्नस निकालने के लिए फीमेल डॉग को एयर गन से घायल कर दिया। शिवम ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर गोविंद रजक के विरूद्ध शिकायत की जिस पर पुलिस ने 429 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें