फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिलने से सनसनी, मां ने देखी लाशें तो उड़े होश

Mon, 16 Dec 2024 05:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के लवकुशनगर में पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालात में घर में मिले। नवदम्पति की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के मिढ़का गांव में पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मनोज और उनकी पत्नी ज्योति के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 25-26 वर्ष है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नवदम्पति बीती रात घर में अकेले थे। दोनों ने साथ में खाना खाया था, जबकि घर के अन्य सदस्य, उनकी मां, बाहर गई हुई थीं। सुबह जब उनकी मां लौटीं, तो उन्हें घर में मनोज और ज्योति मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मनोज और ज्योति की शादी को केवल तीन साल हुए थे। यह घटना हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस दिशा में हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


पुलिस मामले की तहकीकात के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है। घटना के पीछे का कारण क्या है, इसे लेकर पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें