फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के हमले में गर्भवती सहित 11 घायल

Sun, 29 Nov 2026 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के मामोन गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया। घटना में गर्भवती महिला सहित 11 लोग घायल हुए हैं। मातगुवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छतरपुर जिले के मामोन गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के मामोन गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में गर्भवती महिला सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के 8 और दूसरे पक्ष के 3 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे की है। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पहले पक्ष से पांच पुरुष और तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें धर्मचंद राजपूत, चंद्रभान राजपूत, शिवदयाल राजपूत, रामकुमार राजपूत, देवराज राजपूत, राजकली, फूलबाई सहित एक अन्य महिला शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- झाबुआ: नकली सोने का बिस्किट देकर की थी 4.90 लाख रुपये की ठगी, फरार चल रहे पुरुष और महिला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


गर्भवती महिला के सिर और पेट में आई चोटें
मारपीट के दौरान एक गर्भवती महिला भी घायल हो गई। उसके सिर और पेट में चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद परिजन उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से वीरेंद्र राजपूत (27), किशोरी लाल राजपूत और प्रभा राजपूत घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची मौके पर, विवाद के कारणों की जांच शुरू
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मातगुवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें