फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: खेत के ट्यूबवेल में लगी आग, दो दिन बाद भी बोर से निकल रहीं लपटों से चौंक रहे लोग

Wed, 18 Dec 2024 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मामला छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का है। जहां गांव के किसान खुशहाल पटेल के खेत के बोर में यह आग लगी हुई है और लगातार जल रही है जिसे तकरीबन दो दिन हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
छतरपुर में बोरिंग में निकल रही आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में ट्यूबवेल में आग लगने का मामला सामने आया है, जिसमें लगातार आग लगी हुई है और आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकल रही हैं। बोरवेल में आग लगने से इलाके में दहशत और भय का माहौल है। ट्यूबवेल में लगी आग को 24 घंटे से भी ज्यादा हो गया है और पिछले दो दिनों से लगी हुई है।
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का है। जहां गांव के किसान खुशहाल पटेल के खेत के बोर में यह आग लगी हुई है और लगातार जल रही है जिसे तकरीबन दो दिन हो चुके हैं।



किसान ने बताया
मामले में जब किसान खुशीराम पटेल से बात की तो उसका कहना है कि मेरे खेत में पिछले 9-10 सालों से यह बोर है। लगातार चालू है, उसमें पम्प डला है। वह पानी देता है पर कभी ज्ञान नहीं हुआ कि इसमें से गैस निकलती है, वह भी ज्वलनशील। यह तब पता चला जब बोर के कनेक्शन में स्पार्किंग हुई और आग लग गई। इस आग में मेरा पम्प, पाइप, वायर पूरी तरह जल गया। यह आग लगातार जल रही है, इसे बमुश्किल बोरा, फट्टी, गद्दे डालकर बुझा रहे हैं, पर रह-रहकर आग जल जाती है। घटना और मामले की सूचना थाने को दे दी है, पुलिस आई थी जांच कर चली गई है। उसके बाद से अब तक कोई नहीं आया, आग का अभी भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी बोले
किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी का कहना है कि हम मौके पर गए थे। जांच की तो ऐसा लगता है कि उस बोर में से पानी के साथ-साथ गैस निकल रही है जो ज्वलनशील है। हालांकि इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हमने उनसे बोर के आसपास न आने और दूर रहने की समझाइश दे दी है। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और तहसीलदार को दी है वह आगे की जांच कार्यवाही करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें