फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: उलाहना देने पर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा, इलाज के लिए जाते वक्त किसान की मौत, पुत्र-पत्नी घायल

Tue, 17 Dec 2024 10:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

घायल हुए किसान की इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय मौत हो गई है। जबकि उसके पुत्र और पत्नी का इलाज अभी जारी है। चंदला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में दबंगों का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ा गया। दरअसल, दबंगों ने आवारा मवेशियों के बाड़े का द्वार खोल दिया था और जब बाड़े की रखवाले करने वाले परिवार ने उनका विरोध किया तो दबंगों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में घायल हुए किसान की इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय मौत हो गई है। जबकि उसके पुत्र और पत्नी का इलाज अभी जारी है। चंदला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू की है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनाखेड़ा के ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों से फसल को बचाने के लिए गांव में ही एक बाड़ा बनाया था। जहां आवारा मवेशियों को एकत्रित किया जाता है। इस बाड़े की रखवाली की जिम्मेदारी गांव के मुलायम पुत्र राजाराम राजपूत को दी गई थी। रविवार की दोपहर में जब मुलायम राजपूत बाड़े पर पहुंचा तो उसे बाड़े का द्वार खुला मिला। आसपास पता करने पर मुलायम को लोगों से जानकारी मिली कि गांव के हरिचरण राजपूत और उसके साथियों ने बाड़े का द्वार खोला है। इसके बाद मुलायम, उलाहना देने के लिए हरिचरण के पास गया जहां हरिचरण राजपूत ने उसे डंडे से बुरी तरह पीट दिया।

मारपीट की खबर मिलने के बाद जब मुलायम के पिता राजाराम राजपूत और उसकी मां मौके पर पहुंची तो हरिचरण और उसके कुछ साथियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में घायल हुए हरिचरण राजपूत, उसके पिता राजाराम राजपूत और मां को गंभीर अवस्था में चंदला अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन राजाराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले जिला अस्पताल और उसके बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर जाने के दौरान राजाराम की रास्ते में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजन शव लेकर चंदला पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें