फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: करंट लगने से किसान की मौत, खेत में काम करते समय बाड़ी लगाने के दौरान तार छू जाने से हुआ हादसा

Sat, 01 Jul 2023 07:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

खेत में काम करते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत में बाड़ी लगाने का काम कर रहा था, उसी दौरान तार छू जाने से बिजली के करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
करंट लगने से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में 55 वर्षीय किसान की खेत में बाड़ी लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजन किसान को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना जिले के बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र गुलगंज के ग्राम देवरी की है। बताया जा रहा है कि रमेश तिवारी पिता चंद्रभान तिवारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। रमेश तिवारी अपने खेत पर बाड़ी लगा रहा था उसी समय बिजली लाइन का तार छू जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना गुलगंज थाने में दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया एवं पीएम हेतु बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव को भिजवाया। यहां डॉक्टर के पी बामोरिया ने शव परीक्षण के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। दर्दनाक मौत होने से परिवार जन शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें