फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर के डॉक्टर का कमाल: बिना ऑपरेशन के बच्चे के पेट से निकाला सिक्का, अब तक 100 क्वॉइन निकाले

Tue, 08 Nov 2022 08:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के ब्यास भदौरा गांव के एक आठ साल के बच्चे ने पांच का सिक्का निगल लिया था। जिसके बाद परिजन मासूम को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। सिक्का 15 घंटे से अधिक समय तक बच्चे के आहार नाल में फंसा रहा, जिससे उसके आहार नाल में सूजन आ गई थी।
विज्ञापन
छतरपुर में डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के निकाले सिक्का - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के एक डॉक्टर का कमाल देखने को मिला। एक आठ साल के बच्चे ने पांच का सिक्का निगल लिया। जिसे डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन किए ही निकाल दिया। 

विज्ञापन

ब्यास भदौरा गांव के आठ साल के विनय अहिवार ने खेल-खेल में पांच का सिक्का निगल लिया। परिजन पहले बच्चे के पेट से सिक्का निकालने का प्रयास करते रहे। जब सिक्का नहीं निकला तो परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मनोज चौधरी और उनकी टीम ने बच्चे के पेट से बिना ऑपरेशन के सिक्का निकाल दिया।


आहार नाल में फंसा था सिक्का
बच्चे के पेट से सिक्का निकालने वाले डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि सिक्का बच्चे के आहार नाल में ऊपर की ओर फंसा हुआ था। सिक्का 15 घंटे से ज्यादा फंसा रहा। जिसके कारण मासूम की आहार नाल में हल्का घाव हो गया और सूजन आ गई। जिसके चलते बच्चे का उचित उपचार कर उसे 24 घंटे तक लिक्विड डाईट देने पर डॉक्टरों ने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज अब तक जिला अस्पताल में बच्चे और बड़ों के गले और पेट से इस तरह लगभग 100 से अधिक सिक्के बिना ऑपरेशन के निकाल चुके हैं, जो अपने आप में रिकार्ड है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें