फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Chunav 2023: नौगांव में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- हमारी पार्टी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती

Wed, 27 Sep 2023 02:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP Election 2023: छतरपुर के नौगांव पहुंचे दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी पार्टी भाजपा की तरह धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के नौगांव में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा की दूसरी लिस्ट पर कहा कि शिवराज सिंह का अविश्वास है जो सामने आ रहा है। वहीं, जन आक्रोश यात्रा में उनकी फोटो न होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने खुद फोटो लगाने के लिए पार्टी से मना किया था। मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती।
विज्ञापन


बता दें कि दिग्विजय सिंह जिले के नौगांव में धार्मिक आयोजन में शामिल होने आये थे। जहां नौगांव मेला ग्राउंड में चल रही गृहस्त संत पंडित देवी प्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) के 88 वें अवतरण दिवस के अवसर पर 134वां पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक महायज्ञ चल रहा है। यहां दिग्विजय सिंह के साथ छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, महाराजपुर क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित, कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित नेता और भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें