फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur Crime: आदिवासी ने आदिवासी को कुल्हाड़ी से काटा...जब तक जान नहीं निकल गई, तब तक वहीं बैठा रहा दीना

Tue, 25 Jul 2023 09:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur Crime: मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक आदिवासी ने दूसरे आदिवासी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। हत्यारा वहीं तब तक बैठा रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर से सरेआम हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक आदिवासी युवक ने दूसरे आदिवासी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर की है।

विज्ञापन


बता दें कि यहां जमीन विवाद को लेकर दीना आदिवासी ने दिनदहाड़े खेत पर लखन आदिवासी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लखन आदिवासी कुल्हाड़ी के हमले से वहीं पर गिर गया। जहां खून से लथपथ लखन आदिवासी तड़पता रहा और दीना आदिवासी कुल्हाड़ी लेकर तब तक वहीं बैठा रहा, जब तक लखन की मौत नहीं हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या करने वाले दीना आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें