फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: अनशन पर बैठी पार्षद अस्पताल में भर्ती, प्रशासन ने मानी सभी मांगे, लिखित में दिया आश्वासन

Sat, 15 Apr 2023 02:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के बिजावर नगर परिषद की पार्षद दिव्या अहिरवार द्वारा जनसमस्याओं को लेकर 10 दिनों से लगातार आमरण अनशन किया जा रहा है। CMO ने कहा, अब मांगे माने जाने पर अनशन समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्षद अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में आम आदमी पार्टी की पार्षद दिव्या अहिरवार पांच अप्रैल से नगर परिषद कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठी हैं। अनशन के 10वें दिन दिव्या की तबियत बिगड़ गई, उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने शिवराज सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा, कितने शर्म की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। दिव्या अहिरवार द्वारा भी अपने वार्ड की गली-नाली और नगर को साफ करने की मांग उठाई गई थी। अमित ने बताया कि दिव्या इन जनसमस्याओं के लिए कई बार ज्ञापन दे चुकी थीं। कार्रवाई न होने पर मजबूरी में उन्हें आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। अमित ने कहा, चूंकि दिव्या एक दलित महिला पार्षद हैं। इसीलिए दलित विरोधी शिवराज सरकार ने मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करना तो दूर उनका स्वास्थ्य परीक्षण तक कराना उचित नहीं समझा, जिसका परिणाम है कि दिव्या गंभीर बीमार हुईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मांगे माने जाने पर अनशन समाप्त, जारी रहेगा आंदोलन...
दिव्या की तबियत बिगड़ते देख प्रशासन अचानक सकते में आ गया। उन्होंने दिव्या की सारी शर्तें मानने का आश्वासन दिया। जब दिव्या खाली आश्वासन से नहीं मानी तो प्रशासन ने उनको लिखित रूप से सारी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


CMO ने क्या कहा...
बिजावर नगर परिषद CMO जगदीश मिश्रा ने बताया कि मांगों के कई काम कराए जा चुके हैं, जिसकी जानकारी उन्हें दी गई है। बाकी कामों को एक महीने के अंदर कराने का लिखित आश्वासन दिया गया है। पार्षद दिव्या भी अनशन समाप्त करने राजी हो गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें