फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: चार साल के बेटे को बंदर ने काटा, मां बोली…बड़ा सुंदर बंदर था, दिखने में किसी विदेशी की तरह लगा

Sun, 25 Aug 2024 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में बंदरों के आतंक का मामला सामने आया है। जहां एक बंदर ने उड़ीसा से आये 4 साल के आदित्य कुमार पर हमला कर उसके हाथ पर काटकर घायल कर दिया है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
बच्चे के साथ मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम में 4 साल के आदित्य अपनी मां सुष्मिता मिश्रा के साथ दर्शन करने आया था। इस दौरान परिसर में घूम रहे बंदर ने अचानक उसपर हमला कर दिया और झपट्टा मारकर उसके हाथ पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के बाद घायल मासूम को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन


मां बोली बहुत सुंदर बंदर था
इधर, बच्चे की मां ने बंदर के सुंदरता की तारीफ कर डाली। उन्होंने बताया कि जिस बंदर ने उनके बेटे को काटा है वो बहुत ही सुंदर और गोरा था। उन्होंने बताया कि इतना सुंदर और खूबसूरत बंदर उसने आज तक अपने जीवन में नहीं देखा। 

अस्पताल में नहीं मिले रेबीज के इंजेक्शन
दूसरी ओर महिला का आरोप है कि उसे अपने बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन नहीं मिले। उन्हें 500 खर्च करके बाजार से इंजेक्शन और दवाएं लेकर आना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें