फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में चीयर लीडर्स: बमीठा प्रीमियर लीग में चीयर गर्ल्स ने लगाए ठुमके उमड़ी भीड़, मैच छोड़ उनको देखते रहे लोग

Wed, 30 Mar 2022 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के राजनगर में सात दिवसीय बमीठा प्रीमियर लीग (बीपीएल) का आयोजन किया गया। बुधवार को फाइनल मैच में नाचने वाली युवतियों को चीयर लीडर्स बनाकर बुलवाया गया था। इन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
1 of 4
छतरपुर जिले में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में देशी चीयर लीडर्स के ठुमके लगवाए गए। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में देशी चीयर लीडर्स के ठुमके लगवाए गए। भीड़ बढ़ाने के उद्देश्य से इन्हें बुलवाया गया था। दर्शक खेल कम, चौके-छक्के पर ठुमके लगा रहीं युवतियों को ज्यादा देख रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
फाइनल मैच छतरपुर और खजुराहो के बीच हुआ। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के राजनगर में सात दिवसीय बमीठा प्रीमियर लीग (बीपीएल) का आयोजन किया गया। बुधवार को फाइनल मैच में नाचने वाली युवतियों को चीयर लीडर्स बनाकर बुलवाया गया था। इन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब-जब चौके-छक्के लगते ये युवतियां नाच रही थीं। टूर्नामेंट में छतरपुर की टीम विजेता रही।
 
विज्ञापन

3 of 4
चीयर गर्ल्स जिले के ही देवेंद्र नगर और बिजावर क्षेत्र से बुलवाई जाती हैं। - फोटो : अमर उजाला
टूर्नामेंट में अलग-अलग जिलों की धाकड़ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच छतरपुर और खजुराहो के बीच हुआ। इसमें छतरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। खजुराहो की पूरी टीम 144 रन पर सिमट गई। छतरपुर की तरफ से अर्शित भदौरिया ने शानदार 109 रन की पारी खेली। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सिद्धार्थ शंकर बुंदेला ने खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी वितरित कर 5100 की नकद राशि भेंट की।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
भीड़ बढ़ाने के उद्देश्य से इन्हें बुलवाया गया था। - फोटो : अमर उजाला
आयोजकों में शामिल एक ने नाम न लिए जाने के अनुरोध पर बताया कि चीयर गर्ल्स जिले के ही देवेंद्र नगर और बिजावर क्षेत्र से बुलवाई जाती हैं। ये बुंदेली और फिल्मी गानों पर डांस करके दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। इनकी रोजी-रोटी का जरिया भी यही काम है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर इन दिनों ऐसे आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों में भीड़ जुटाने के लिए डांसर्स को बुलाया जाता है। जिन्हें देखने के लिए ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें