फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: धमाके के साथ कार में लगी आग, धूं-धूं करके जल गई पूरी गाड़ी, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 23 Dec 2023 09:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के बिजावर में धमाके के साथ में आग लग गई। आग कैसे और किन कारणों से लगी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। घटना के बाद आग पूरी तरह से खाक हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
 
विज्ञापन
आग के बाद तबाह हुई कार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बिजावर में कार (मारुति वैन) में आग लगने के साथ जोरदार धमाका भी हुआ। घटन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग यहां-वहां भागने लगे, इस आग में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। 
विज्ञापन


घटना जिले के बिजावर नगर के लक्ष्मी नारायण मन्दिर के पास की है जहां कार में आग लगने के साथ जोरदार धमाका/विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के साथ भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस आगजनी में वाहन तो जलकर पूरी तरह खाक हो गया गनीमत रही कि किसी की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण अब तक अज्ञात है। वहीं थाना पुलिस घटना और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें