फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: हरपालपुर से छतरपुर जा रही बस पलटी, हादसे में 14 लोग घायल, 3 गंभीर

Tue, 20 Sep 2022 08:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

हरपालपुर से छतरपुर जा रही एक यात्री बस कुकरेल के जंगल के पास पलट गई। हादसे में 14 यात्री घायल हुए हैं, जबकि तीन गंभीर हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में तड़के सुबह एक यात्री बस पलटने की खबर सामने आई है। हादसे में 14 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना तड़के सुबह करीब 4 बजे कुकरैल के जंगलों के पास की है। जहां परमहंस कंपनी की बस MP-16-P-0327 हरपालपुर से छतरपुर की ओर जा रही थी, जो कि अनियंत्रित होकर रास्ते में कुकरेल के जंगल में पलट गई। बस पलटने का कारण ड्रायवर की गलती माना जा रहा है। हादसे में करीब 14 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से 3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है।

यात्रियों ने बताया कि तेज रफ्तार बस की स्टेरिंग फेल हो गई थी और बस अनियंत्रण होकर पलट गई। इस दौरान बस का ड्रायवर कूद कर भाग गया। फिलहाल पुलिस और मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें