फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: छतरपुर में आवारा सांड का हमला, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल; नगरपालिका के खिलाफ लोगों में रोष

Tue, 27 Jan 2026 05:43 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP: छतरपुर में आवारा सांड ने 60 वर्षीय लालजी पाटकर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें कूल्हे, हाथ और सिर में चोटें आईं। स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से मवेशियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर शहर में आवारा मवेशियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के पास एक आवारा सांड ने 60 वर्षीय बुजुर्ग लालजी पाटकर पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर खड़े बुजुर्ग पर सांड अचानक दौड़ा और उन्हें हवा में उछालकर जमीन पर पटक दिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद परिजन और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह बुजुर्ग को सांड से बचाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया। 

विज्ञापन


पढ़ें: सीएम मोहन यादव का औचक निरीक्षण: मुख्यमंत्री ने अशोकनगर में परखी योजनाओं की हकीकत, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं

हमले में लालजी पाटकर की हालत गंभीर हो गई। उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है, हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में गंभीर चोट आई है। सिर पर 5 से 7 टांके लगाए गए हैं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आवारा सांड और गायों के हमले हो रहे हैं, लेकिन नगर पालिका और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने जल्द से जल्द आवारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें