झांसी-मिर्जापुर हाईवे (एनएच-339) पर मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा छतरपुर (हरपालपुर के पास छाती पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महोबकंठ थाना अंतर्गत सौरा चौकी क्षेत्र के चौका मोड़ के पास झांसी से राठ जा रहे एक छोटा हाथी वाहन की तेज रफ्तार एंबुलेंस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 अलीपुरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एंबुलेंस चालक सहित अन्य यात्री वाहन में फंसे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर निवासी एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र यादव की मौत हो गई।
झांसी जा रही थी एंबुलेंस
आरोप है कि एंबुलेंस चालक नशे की हालत में तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान छाती पहाड़ी के पास चौका मोड़ पर सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन क्रमांक UP 93 BT 4265 से टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें- MP: आरोपी असलम ने किसकी सह पर अपनी गाड़ियों में लिखा नगर निगम भोपाल; मेट्रो को दी गई जमीन भी कब्जे में
घायलों को कराया गया भर्ती
यातायात रहा बाधित, जांच जारी
घटना स्थल पर मौजूद लोग।
घायल अवस्था में पुलिस कर्मी।