फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल, दोनों गमी में जा रहे थे

Sat, 03 Dec 2022 07:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के देवगांव झमटुली रोड पर देवगांव तलैया के पास हार्वेस्टर को ओवरटेक करते समय चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक और व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महादेव पटेल (65) पिता भैरो पटेल निवासी टपरियन लखैरी जो कि टीवीएस मोपेड/लूना से सुबह लखैरी से ओटापुरवा रिश्तेदार की गमी में जा रहे थे। जहां देवगांव की तलैया के पास हार्वेस्टर को ओवरटेक करने के दौरान मोपेड का संतुलन बिगड़ गया। हार्वेस्टर की रफ्तार तेज होने के चलते हार्वेस्टर कुचलते हुए ऊपर से गुजर गया, जिसमें महादेव पटेल का सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उसके भतीजे चेतराम पटेल (50) पिता फुल्ली पटेल गंभीर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें