फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कर रहे शादी, जल्द ही बंधेंगे शादी के बंधन में

Wed, 08 Nov 2023 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब शादी करने जा रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि शादी के लड्डू जिसने नहीं खाये वो रो रहा है और जिसने खाया है वो भी रो रहा है।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कर रहे शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब शादी करने जा रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री खुद कह रहे हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि शादी के लड्डू जिसने नहीं खाये वो रो रहा है और जिसने खाया है वो भी रो रहा है। खैर लड्डू वाली बात को तो उन्होंने हंसी की बात बताई। लेकिन माता-पिता और गुरु की आज्ञा से वह जल्द ही शादी करने वाले हैं और शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन

 

अभी हमें कोई जानकारी नहीं: बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य
हालांकि इस मामले पर जब हमने बागेश्वर धाम के शिष्य मंडल के सदस्य सुंदर रैकवार से बात की तो उनका कहना है कि इस मामले में अभी हमें कोई जानकारी नहीं है। महाराज जी अभी महाराष्ट्र में औरंगाबाद में हैं। यह बयान महाराज जी ने कब, कहां, किस जगह पर दिया है, इस बात की जानकारी नहीं है। यह हम वीडियो देखकर और कन्फर्म करके बता पायेंगे।

कई लोगों से जुड़ा उनका नाम
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री की शादी की बात अक्सर चर्चा में रहती है। पहले भी उनका नाम कथावाचिका जयाकिशोरी से जोड़ा गया। फिर उनकी भक्त शिवरंजनी से उनकी शादी की अफवाह सामने आई थी। हालांकि हर बार बागेश्वर बाबा इन बातों को गलत बताते रहे हैं। हालांकि अब जो वीडियो सामने आया है। उसमें वे साफ कह रहे हैं कि माता-पिता, गुरु की आज्ञा से जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें