धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।
- फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर पुलिस, चार स्तर का होगा सुरक्षा घेरा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की लोकप्रियता भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अनेक देशों तक पहुंच चुकी है। उनकी इस यात्रा में किसी प्रकार का विघ्र उत्पन्न न हो इसलिए मप्र सरकार और उप्र सरकार की ओर से सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। चार दिनों तक यह यात्रा छतरपुर जिले में ही रहेगी। छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि यात्रा की सुरक्षा के लिए भोपाल पुलिस मुख्यालय एवं सागर पुलिस मुख्यालय से 600 पुलिस जवान भेजे गए हैं। इसके अलावा जिले का पुलिस अमला भी व्यवस्था में तैनात होगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर 160 किमी तक चलने वाली इस पदयात्रा में पैदल ही निकलेंगे इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर भी चार स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। मध्य में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कुछ संत होंगे। इसके बाद उनकी वाई श्रेणी के सुरक्षाकर्मी, तीसरे घेरे में पुलिस की रस्सा पार्टी और चौथे घेरे में बागेश्वर धाम के सेवादारों की एक रस्सा पार्टी चलेगी।
यात्रा में कई जानी-मानी हस्तियां होंगी शामिल
बागेश्वर धाम जनसेवा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 9 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में अब तक देश की कई जानी-मानी हस्तियों के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें फिल्म स्टार संजय दत्त, पहलवान खली, गायक कीर्तिदान गढ़वी, कन्हैया मित्तल, कॉमेडियन श्याम रंगीला, अभिनेत्री अक्षरा सिंह, गायक शीतल पाण्डेय दिल्ली, बुन्देली गायिका कविता शर्मा, बुन्देली कलाकार हिमालय यादव, सोनू तिवारी, बिन्नू रानी, गायिका अंजली द्विवेदी और जाने-माने कवि कुमार विश्वास के नाम शामिल हैं। ये लोग अलग-अलग तरीखों पर इस यात्रा में सम्मिलित होंगे।
बागेश्वर धाम से 62 स्थानों पर स्वागत, तीन स्थानों पर भोजन
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की इस हिन्दू एकता पदयात्रा को लेकर उनके गृह जिले छतरपुर में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। यह पदयात्रा जिस मार्ग से गुजरेगी उस मार्ग पर पदयात्रियों के स्वागत, स्वल्पाहार, भोजन आदि के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। 21 नवंबर को पदयात्रा बागेश्वर धाम से प्रारंभ होगी। इसके बाद गढ़ा तिराहे, टुरया तिराहे, मड़तला, बसारी स्टैंड, डीपी पब्लिक स्कूल, हरिकृपा रेस्टोरेंट, महिन्द्रा एजेंसी पर पदयात्रियों को स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। पदयात्रा शाम होते-होते कदारी फार्मेसी कॉलेज पहुंचेगी जहां पदयात्रियों के भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। यहां संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें बुन्देली कलाकार हरिया भैया और सोनू तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे।
22 नवंबर की सुबह यह पदयात्रा कदारी से प्रारंभ होकर गठेवरा पहुंचेगी, जहां पदयात्रियों को दोपहर भोजन कराया जाएगा। तदोपरांत यह पदयात्रा आगे बढ़ती हुई रूद्राक्ष होटल से छतरपुर शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा 22 को दिन भर छतरपुर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। छत्रसाल चौराहे पर बागेश्वर महाराज के द्वारा एक सभा की जाएगी। इस सभा में हैदराबाद के हिन्दू नेता टी राजा भी शामिल होंगे। 22 नवंबर की शाम यह पदयात्रा बस स्टैं होते हुए नौगांव रोड के पेप्टेक टाउन में पहुंचेगी जहां रात्रि भोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व बागेश्वर महाराज के प्रवचन होंगे। यहां दिल्ली के जाने-माने गायक शीतल पाण्डेय, बिन्नू रानी और हिमालय यादव भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
नौगांव में कुमार विश्वास, अक्षरा सिंह होंगे शामिल
हिन्दू एकता पदयात्रा 23 नवंबर को मऊसहानियां के महाराजा छत्रसाल शौर्यपीठ पर महाराजा छत्रसाल को प्रणाम करते हुए दोपहर भोजन के साथ आगे बढ़ती हुई नौगांव पहुंचेगी। नौगांव के शांति कॉलेज में यात्रियों का रात्रि विश्राम है और यहीं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है जिसमें देश के अनेक राष्ट्रवादी कवियों के साथ-साथ कुमार विश्वास व भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सम्मिलित होंगी।
- 24 नवंबर को देवरी रेस्टहाउस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुन्देली गायिका कविता शर्मा एवं जानी-मानी गायिका अंजली द्विवेदी प्रस्तुति देंगी।
- 25 नवंबर को मऊरानीपुर में संजय दत्त, पहलवान खली, कॉमेडियन श्याम रंगीला और वीआईपी अपनी प्रस्तुति देंगे।
- 26 को गुजरात के लोकगायक कीर्तिदान गढ़वी और
- 27 को कन्हैया मित्तल यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा अनेक कलाकारों की स्वीकृति आना शेष है।