बागेश्वर धाम पर आयोजित दिव्य दरबार के मध्य बागेश्वर महाराज ने भक्तों से कहा कि हमें बदनाम करने के लिए विदेशी ताकतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एआई का सहारा लेकर हमारे कई तरह की गलत वीडियो बनाकर बदनाम करने में लगी हुई हैं। इसके लिए IT की कई सदस्यीय स्पॉन्सर्ड टीमें लगाई गईं। जिनका कार्य हमारे AI वीडियो जनरेट कर गलत तरीके से बनाकर उन्हें वायरल करना है। जिससे हमारी बदनामी हो सके।
ये भी पढ़ें-
भाजपा कार्यालय में जमकर हंगामा, अध्यक्ष के फोटो पर कालिख पोती, नई कार्यकारिणी पर फूटा गुस्सा
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम आप सभी भक्तों से यही कहना चाहते हैं कि आप सभी लोग हमारे चक्कर में न पड़कर हमारे बालाजी के चक्कर में पड़ें। उनके चरणों में आप सभी लोग जाएं। महराज श्री ने मिली जानकारी को साझा करते हुए बताया कि हम खुले मंचों से हली उल्लाह वालों की ठठरी बांधते, तो वे क्या चुप बैठे होंगे? उनका जितना बस होगा, उतना ही वह हमारे बुरा करते होंगे और हमारे पीछे बड़ी-बड़ी विदेशी ताकतें हमे गिराने के लिए प्रतिदिन लगी हुई हैं। आप सभी को एक जानकारी दें हमारे ही किसी बहुत बड़े पद पर बैठे पदाधिकारी ने बताया कि आप के लिए पूरी IT की 22 सदस्यीय टीम आपके पीछे लगी हुई है। AI जनरेटिव फेक वीडियो बनाकर सिर्फ़ वायरल के लिए और उन वीडियो को स्पोंसर्ड करते हैं, जिसमें पैसे लगाए जाते हैं वायरल के लिए। हम जैसे कमरे में रहते हैं, वैसे ही हम बाहर रहते हैं।
बाबा ने कहा कि जो भगवान करेंगे, वो होगा। उन्हीं के भरोसे हैं। कई तांत्रिकों की दुकान बंद हो गई, क्या वे चुप बैठे होंगे। उनके पास जितनी शक्तियां होंगी, सब छोड़ते होंगे। हमारी रक्षा बालाजी संन्यासी बाबा करते हैं। भक्तों से कहा कि पूरी पृथ्वी तुम्हारे विरोध में लग जाए, अगर हनुमान जी तुम्हारे साथ हों तो कोई भी कुछ नहीं कर सकता। अंत में महाराज श्री ने कहा कि आप सभी हमारे चक्कर में नहीं, हनुमान जी के चक्कर में पड़ो।