फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: बागेश्वर धाम में आरती के दौरान हादसा, दीपक से साड़ी में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

Wed, 18 Mar 2026 05:19 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बागेश्वर धाम में आरती के दौरान दीपक की लौ से महिला की साड़ी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। श्रद्धालुओं ने आग बुझाकर उसे बचाया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
बागेश्वर धाम में आरती के दौरान हादसा: दीपक से साड़ी में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम में आरती के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दीपक की लौ से एक महिला की साड़ी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को तुरंत जिला अस्पताल लाकर बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान मंगला देवी (46) पत्नी महेंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के करियाघाट गांव, थाना पठिया की रहने वाली है। वह अपने परिजनों के साथ बागेश्वर धाम दर्शन करने आई थी। बताया जा रहा है कि आरती के समय गदा स्थल के पास नीचे दीपक रखे हुए थे। इसी दौरान महिला की साड़ी दीपक की लौ की चपेट में आ गई और देखते ही देखते आग फैल गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें- इंदौर हादसे की दर्दनाक दास्तान: बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार, धमाके में सभी जिंदा जले
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और धाम के सेवादारों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कंबल और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाया। तत्परता के चलते महिला की जान बचाई जा सकी। इसके बाद धाम प्रबंधन द्वारा बिना देर किए उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और बर्न वार्ड में विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें