फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में विरोध: गैस सिलेंडर किल्लत पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, खाली सिलिंडर लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2026 09:58 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। खाली सिलेंडर लेकर रैली निकाली, चूल्हा जलाया और सरकार पर निशाना साधा। गगन यादव ने आपूर्ति सुधार और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
छतरपुर में गैस सिलेंडर संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छत्रसाल चौराहे तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीच टेंट लगाकर चूल्हा जलाया और प्रतीकात्मक रूप से सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर खाना बनाने की मुद्रा में भी नजर आए, जिससे आम लोगों की परेशानी को दर्शाया गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। उनका आरोप है कि जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा, जिससे आम जनता को मजबूरी में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: भांग का श्रृंगार करके व बेलपत्र से सजे बाबा श्रीमहाकाल, भस्म आरती में गूंजे बम-बम के नारे

जिलाध्यक्ष गगन यादव ने कहा कि पहले कोरोना महामारी और फिर नोटबंदी के दौरान जनता परेशान हुई, और अब गैस सिलेंडर संकट ने लोगों की रसोई पर सीधा असर डाला है। उन्होंने मांग की कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष लखन पटेल, महाप्रसाद पटेल, अनीश खान, अशोक मिश्रा, आदित्य मिश्रा, कपिल रिछारिया, मोनू सिंह, अवधेश सोनाकिया, दीप्ति पांडेय, पारुल मिश्रा, मंजू शर्मा, प्रियंका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 गगन यादव, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
“गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें