फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तीन साल की बच्ची को सांप ने डसा, घर में निकला था सर्प, खिलौना समझकर खेल रही थी मासूम

Sun, 15 Jan 2023 09:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में एक मासूम बच्ची सांप को खिलौना समझकर खेलने लगी, लेकिन इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन में परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में घर में खेल रही एक मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया, जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के पीआईसीयू वॉर्ड में बच्ची का इलाज जारी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर रोड पर ललौनी तिराहे के समीप बगौता निवासी कमलेश अहिरवार की तीन वर्षीय बेटी सोनम घर में खेल रही थी, तभी घर में सांप निकल आया, जिसे देख वह डरी नहीं और खिलौना समझकर खेलने लगी। इस दौरान सांप ने उसे काट लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब परिजनों ने उसका हाथ देखा तो सर्पदंश का निशान बना हुआ था। इसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसका तत्काल ट्रीटमेंट कर जिला अस्पताल की पांचवीं मंजिल PICU में एडमिट कराया। बच्ची का इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें