फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कलेक्ट्रेट कर्मचारी की पोस्ट से छतरपुर में मचा बवाल, डीएम ने जारी किया नोटिस; कर्मचारी ने दी सफाई

Tue, 02 Dec 2025 02:48 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी की सोशल मीडिया पोस्ट में देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आने के बाद शहर में बवाल मच गया। नाराज समुदायों ने प्रदर्शन किया, प्रशासन ने कर्मचारी को नोटिस जारी किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पोस्ट के विरोध में ब्राह्मण समाज और हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, जताई नाराजगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर पिछले दिनों आईएएस संतोष वर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब छतरपुर कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी की सोशल मीडिया पोस्ट ने नया बवाल खड़ा कर दिया। आरोप है कि कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट डाली, जिसमें देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज से जुड़ी कथित आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। इसी पोस्ट के विरोध में ब्राह्मण समाज और हिंदू संगठनों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

बयान: समस्त हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुईं
अधिवक्ता रवि पाण्डेय ने बताया कि छतरपुर कलेक्ट्रेट की निर्वाचन शाखा में पदस्थ कर्मचारी संतोष वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं से संबंधित कथित आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। इससे न केवल ब्राह्मण समाज, बल्कि समस्त हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस आपत्तिजनक पोस्ट पर ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं करता है, तो वे न्यायालय में परिवाद दायर करेंगे। हिंदू समाज के अन्य लोगों ने भी इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि निर्वाचन शाखा में पदस्थ कर्मचारी संतोष वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिसे बाद में हटा लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाद बढ़ने पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर में प्रेमिका के टैटू पर दिल हार बैठा पति,तलाक का केस भी हारा

कर्मचारी वर्मा ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद कर्मचारी संतोष वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल हो रही पोस्ट उन्होंने नहीं डाली। उनके अनुसार, उनकी फेसबुक आईडी हैक कर दी गई है। उन्होंने एहतियातन अपना पूरा सोशल मीडिया अकाउंट लॉक कर दिया है और इस संबंध में पुलिस अधीक्षक तथा सिटी कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें