फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: छतरपुर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 वर्षीय महिला सरपंच ने फहराया झंडा

Mon, 15 Aug 2022 06:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले की की ग्राम पंचायत बनगाय में 75 वर्षीय वृद्ध महिला सरपंच कुंवर बाई पटेल ने पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया। यहां स्वतंत्रती दिवस का अलग ही उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बनगाय में 75 वर्षीय वृद्ध महिला सरपंच कुंवर बाई पटेल ने पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। जिले की एक पंचायत में 75 वर्षीय महिला सरपंच ने झंडा फहराया। गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले की की ग्राम पंचायत बनगाय में 75 वर्षीय वृद्ध महिला सरपंच कुंवर बाई पटेल ने पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया। यहां स्वतंत्रती दिवस का अलग ही उत्साह नजर आया। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाओं ने एक साथ होकर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली और प्रभातफेरी करते हुए वंदेमातरम, भारतमाता के जयकारे लगाए।

पंचायत के हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए और पंचायत प्रतिनिधि विनोद पटेल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों वृद्धजनों का सम्मान किया गया। ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रमों के उपरांत यहां पर छात्र-छात्राओं सहित अतिथि ग्रामीणों का सहभोज कराया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम उपरांत स्कूल और पंचायत प्रांगण में ग्राम पंचायत के पंचो ने पौधे भी रोपे। सरपंच कुंवर बाई ने वृद्धजनों, मेहमानो, शिक्षकों, का सम्मान करते हुए अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, तथा ग्रामीणजनों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें