फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आया युवक अचानक लापता: 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, बहन ने एसपी से लगाई गुहार

Fri, 02 Oct 2026 10:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंचे बुलंदशहर के युवक का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। वह 19 सितंबर को बालाजी दर्शन के लिए गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजनों ने अब एसपी कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
लापता युवक और उसकी बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में दर्शन करने आया बुलंदशहर का 20 वर्षीय युवक नीरज उर्फ चिंटू बीते 13 दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। पीड़ित परिवार ने धाम परिसर सहित आसपास के सभी इलाकों और नाते-रिश्तेदारों के यहां युवक की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अब परेशान बहन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भाई की गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी जल्द से जल्द खोजबीन कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पिता के साथ अर्जी लगाने आया था युवक
बुलंदशहर निवासी पीड़ित युवक नीरज की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। वह अपने स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर पिता कैलाश चंद्र के साथ 18 सितंबर को बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने पहुंचा था। अगले दिन 19 सितंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे नीरज बालाजी के दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में गया था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। पीड़ित पिता और अन्य परिजनों ने उसकी लगातार खोजबीन की लेकिन युवक का कहीं कोई पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें: टीकमगढ़ में सनसनी: शराब दुकान में घुसे हथियारबंद बदमाश, सेल्समैन पर चलाई गोली, एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन
विज्ञापन


बमीठा थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
युवक की बहन प्रियंका बेदी ने बताया कि परिजनों ने बागेश्वर धाम, आसपास के इलाकों तथा पूरे छतरपुर जिले में भाई की खोज की। प्रियंका ने स्थानीय बमीठा थाना पहुंचकर कई बार पुलिस को घटना की सूचना दी किंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस बेरुखी से हताश होकर परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों की शरण ली है। प्रियंका ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन पत्र सौंपकर गुमशुदगी दर्ज करने और पुलिस टीम गठित कर भाई की त्वरित खोज कराने की मांग की है। युवक के इस प्रकार अचानक गायब होने से पूरा परिवार अत्यंत परेशान है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें