Chhatarpur: जहर के कारण अस्पताल में भर्ती युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे मारना चाहती है।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में पत्नी द्वारा पति को चाय में जहर देने का मामला सामने आया है। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पति का आरोप है कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं जिसके चलते पत्नी उसे मार देना चाहती है।
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के देवपुर गांव का है। यहां रहने वाले प्रमोद विश्वकर्मा को जिला अस्पताल लाया गया था, उसे जहर दिया गया था। प्रमोद के आरोप हैं कि उसकी पत्नी उसे मारना चाहती है, उसी ने चाय में जहर मिलाकर दिया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति के आरोप
जहां के रहने वाले प्रमोद विश्वकर्मा का कहना है कि उसकी पत्नी सुधा विश्वकर्मा के उसके दूर के रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध हैं। मैंने कई बार उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखा और पकड़ा है। उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, पर उसकी समझ में नहीं आया। बाबजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी और सब वैसा ही चल रहा है। प्रमोद का कहना है कि परेशान होकर मामले की सारी जानकारी मैंने अपने परिवार वालों को दी तो उन्होंने भी उसे रोका-टोका तो वह भड़क उठी। अब वह साफतौर पर मुझसे कहती है कि मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती। मैंने उसे समझाया भी, हमारी शादी को 8-9 साल हो चुके हैं हमारे 2 बच्चे हैं। ऐसा मत करो, पर वह ज़िद पर अड़ी हुई है। जिससे अब मुझे अपने रास्ते से अलग कर अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए मुझे मार देना चाहती है और अब उसने मुझे चाय में जहर देकर मामरने का प्रयास किया है। बावजूद इसके पति प्रमोद अपनी खूबसूरत पत्नी सुधा को छोड़ना नहीं चाहता और अस्पताल में भर्ती होने के बाबजूद मोबाईल पर अपनी पत्नी को निहार रहा है। पत्नी सुधा का कहना है कि सारे आरोप गलत हैं। चाय प्रमोद की माता ने बनाई थी। हमने कुछ गलत नहीं किया।