फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: उफनती उर्मिल नदी के पुल पर जोखिम भरा सफर; 50 रुपये लेकर राहगीरों को करा रहे पार

Fri, 04 Sep 2026 08:25 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Madhya Pradesh: छतरपुर में लगातार बारिश के कारण उर्मिल नदी उफान पर है और देरी रोड स्थित पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग पैदल और दोपहिया वाहनों से नदी पार कर रहे हैं। कुछ लोग 50 रुपये लेकर राहगीरों को तेज बहाव के बीच पार करा रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
उर्मिल नदी के तेज बहाव को पार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले, नहर, बांध और तालाब उफान पर हैं। इसके बावजूद कई जगह लोग अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाले रास्तों को पार करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला छतरपुर के देरी रोड पर सामने आया है, जहां उर्मिल नदी के उफान पर होने से पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
विज्ञापन


तेज बहाव के बाद भी पैदल और बाइक से निकल रहे लोग
पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद लोग दोपहिया वाहनों और पैदल ही नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान जरा सी चूक या वाहन का संतुलन बिगड़ना बड़े हादसे का कारण बन सकता है। पानी का बहाव लगातार तेज बना हुआ है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।

रुपये लेकर करा रहे नदी पार
देरी रोड पर उर्मिल नदी के तेज बहाव के बीच कुछ लोग राहगीरों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें 50-50 रुपये लेकर नदी पार करा रहे हैं। लोग भी जल्द रास्ता पार करने के लिए तेज बहाव के बीच जाने का जोखिम उठा रहे हैं। ऐसे में किसी व्यक्ति के बह जाने या डूबने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित
लगातार बारिश के कारण जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई रास्तों और पुल-पुलियों पर पानी आने से आवागमन प्रभावित है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की जा रही है कि पानी के तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने का प्रयास न करें।

लोगों ने पुलिस बल तैनात करने की उठाई मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाना चाहिए, ताकि तेज बहाव के बीच नदी पार करने वाले लोगों को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती से किसी संभावित हादसे को टाला जा सकता है।

'तेज बहाव वाले रास्तों पर जाने से बचें'
पुलिस और प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नाले और पुल-पुलियों पर पानी का तेज बहाव होने पर वहां से निकलने का जोखिम न लें और सुरक्षित स्थान पर रहें। लगातार बारिश को देखते हुए जलस्तर और बहाव पर नजर बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें