लाडली लक्ष्मी उत्सव में शामिल केंद्रीय मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले में लाड़ली उत्सव के तहत लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का कार्यक्रम हरपालपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। बेटियां हर क्षेत्र में अच्छा कर देश का नाम रोशन कर रहीं हैं।
प्रदेश की समस्त लाडली बालिकाओं के सुनहरे भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बेटियों का सपना साकार करने हेतु लाडली लक्ष्मी योजना 2007 से निरंतर संचालित है। जिले के समस्त ब्लॉकों में कलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं, नौगांव अंतर्गत समस्त आगनवाड़ी केंद्रों में खेलकूद, प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की समस्त लाडलियों को संबोधित किया।
हरपालपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअली सुना एवं देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम विनय द्विवेदी, तहसीलदार, सीएमओ उपस्थित रहीं।